Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देश को घृणा की राजनीति से बचाए जाने की जरूरत- केजरीवाल

हमें फॉलो करें देश को घृणा की राजनीति से बचाए जाने की जरूरत- केजरीवाल
नई दिल्ली , सोमवार, 3 जुलाई 2017 (08:03 IST)
धर्म और गाय के नाम पर कथित तौर पर भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या की हाल की घटनाओं की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश को 'घृणा की राजनीति' से बचाए जाने की जरूरत है।
 
केजरीवाल ने पूरी तैयारी के बिना जीएसटी लागू करने के लिए केंद्र की भी आलोचना की। हालांकि उन्होंने नए कर कानून की मूल अवधारणा को जरूर सराहा। केजरीवाल गूगल हैंगआउट के जरिए दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
 
उन्होंने कहा, 'धर्म और गाय के नाम पर भीड़ द्वारा पीट पीट कर हत्या की जा रही है। कोई भी धर्म हत्या का उपदेश नहीं देता। जो कोई भी ऐसा कर रहा है, इसके पीछे राजनीति है और यह गंदी राजनीति है। हमें अपने देश को नफरत की इस राजनीति से बचाना है।' (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इराक में विस्थापितों के शिविर पर हमला, 14 की मौत