Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राम मंदिर निर्माण के लिए केन्द्र करे पहल : विहिप

हमें फॉलो करें राम मंदिर निर्माण के लिए केन्द्र करे पहल : विहिप
अयोध्‍या , रविवार, 7 फ़रवरी 2016 (20:02 IST)
अयोध्‍या। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से आह्वान किया है कि वह अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए जरूरी कदम उठाए। 
विहिप के अंतरराष्‍ट्रीय महामंत्री चंपत राय ने रविवार को यहां कहा कि अयोध्या में मंदिर तो हजारों हैं परन्तु भगवान राम की जन्मभूमि एक है, इसलिए भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए। 
 
राय ने मशविरा दिया कि रामजन्म भूमि मामले के समाधान के लिए उच्चतम न्यायालय को एक विशेष बेंच का गठन करना चाहिए जो छह महीने के भीतर अपना फैसला दे।
 
राय ने यहां एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर के साथ देश के करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास जुड़ा हुआ है। केन्द्र को इस मामले में जल्द से जल्द कुछ करना चाहिए।
 
इस बीच, विहिप नेता ने दावा किया कि देश में यदि मुस्लिम आबादी का डीएनए जांचा जाए तो इनमें सौ फीसदी हिन्दू साबित होंगे, क्योंकि बाबर जैसे शासकों के समय बड़ी तादाद में हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन कर उन्हें मुस्लिम बना दिया गया।
 
उन्होंने कहा कि देश के मुस्लिम सबसे ज्यादा मुस्लिम शासकों द्वारा नकारे गए और उन्होंने इस आबादी के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi