Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आप ने गांधी से भी किया किनारा, मान बने नेता

हमें फॉलो करें आप ने गांधी से भी किया किनारा, मान बने नेता
नई दिल्ली , बुधवार, 22 अप्रैल 2015 (07:45 IST)
नई दिल्ली। बागियों पर हमला जारी रखते हुए आप ने धर्मवीर गांधी को आप संसदीय दल के नेता पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी भगवंत मान को नियुक्त किया गया है। 
 
प्रशांत भूषण, योगेन्द्र यादव और दो अन्य को निष्कासित करने के एक दिन बाद पार्टी ने गांधी के स्थान पर संगरूर से सांसद भगवंत मान को लोकसभा में चार सदस्यीय समूह का नेता घोषित किया।
 
गांधी ने कहा, 'असंतोष को नहीं दबाया जा सकता और यही सब कुछ है। आप गांधी से उम्मीद नहीं कर सकते कि वह चुपचाप बैठा रहे और पार्टी में जो (गलत) चल रहा है, उस बारे में बात नहीं करे।' 
 
बाद में वरिष्ठ नेताओं ने संवाददाता सम्मेलन कर बागियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का बचाव किया और खेतान का समर्थन किया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi