Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भूमि घोटाला मामले में हुड्डा के खिलाफ नया मामला, 20 स्थानों पड़े CBI के छापे

हमें फॉलो करें भूमि घोटाला मामले में हुड्डा के खिलाफ नया मामला, 20 स्थानों पड़े CBI के छापे
, शुक्रवार, 25 जनवरी 2019 (14:16 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा एवं अन्य के खिलाफ शुक्रवार को एक नया मामला दर्ज किया और दिल्ली-एनसीआर में 20 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि 2009 में गुड़गांव में भूमि आवंटन में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर यह मामला दर्ज किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि एजेंसी के अधिकारियों की एक टीम शुक्रवार तड़के हुड्डा के हरियाणा के रोहतक स्थित निवास पर पहुंची।  अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के 20 स्थान जांच के घेरे में हैं। तलाशी अभियान जारी रहने के कारण एजेंसी ने मामले में अन्य कोई भी जानकारी उजागर नहीं की है।
 
सूत्रों के अनुसार यह मामला 2009 में भूमि आवंटन में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़ा मालूम होता है। उन्होंने बताया कि ऐसे आरोप हैं कि तत्कालीन हरियाणा सरकार की तरफ से 2009 में गुड़गांव में किए गए 1,417 एकड़ जमीन के अधिग्रहण में जबर्दस्त गड़बड़ियां हुई थीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महेन्द्र सिंह धोनी डब्ल्यूडब्ल्यूई के रिंग में पहलवानों से करेंगे मुकाबला, जानिए क्या है इस खबर की सचाई...