Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा 19 जनवरी को करेगी उम्मीदवारों की घोषणा

हमें फॉलो करें भाजपा 19 जनवरी को करेगी उम्मीदवारों की घोषणा
नई दिल्ली , गुरुवार, 15 जनवरी 2015 (22:29 IST)
नई दिल्ली। भाजपा सात फरवरी को होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची 19 जनवरी को जारी करेगी। इस दिन पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक है।
 
सूत्रों ने बताया कि भाजपा उस दिन अपने अधिकतर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित उसके सदस्य मौजूद होंगे।
 
चुनाव की कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है और नामांकन भरने की अंतिम तिथि 22 जनवरी है।
 
पिछले चुनाव में पूर्ण बहुमत पाने से कुछ पीछे रह गई भाजपा इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। भ्रष्टाचार विरोधी अन्ना आंदोलन की टीम के सदस्य रहे अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की चुनौती से निपटने के लिए उसी आंदोलन की हिस्सा रही और देश की पहली आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को सामने लाने की रणनीति तैयार कर रही है। बेदी आज ही भाजपा में शामिल हुई हैं।
 
पार्टी सूत्रों का कहना है कि बेदी दिल्ली के युवाओं, महिलाओं और मध्य वर्ग के मतदाताओं को आकर्षित करने में मददगार होंगी।
 
वैसे भाजपा ने किसी को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश करके चुनाव लड़ने का मन नहीं बनाया है। पिछले चुनाव में उसने हर्ष वर्धन को इस रूप में पेश करके चुनाव लड़ा था। वर्धन अब केन्द्रीय मंत्री हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi