Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा का दावा, 'दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी'

हमें फॉलो करें भाजपा का दावा, 'दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी'
नई दिल्ली , सोमवार, 30 मार्च 2015 (13:35 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने रविवार को दावा किया कि 8.8 करोड़ सदस्यों के साथ वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है और उसने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन को पीछे छोड़ दिया है जिसके 8.6 करोड़ सदस्य हैं। 
भाजपा नेताओं के मुताबिक भाजपा के सदस्यों की संख्या आज रात 8.8 करोड़ हो गई और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के लक्ष्य के मुताबिक यह 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। 
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष एक नवम्बर को पार्टी के महत्वाकांक्षी ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। एक मोबाइल टेलीफोन नंबर पर डायल कर वह पार्टी के पहले सदस्य बने थे। 
 
पार्टी ने हाईटेक प्रणाली की शुरुआत की थी जहां कोई व्यक्ति महज मोबाइल नंबर डायल कर भाजपा का सदस्य बन सकता है। पार्टी ने देशभर में 31 मार्च तक दस करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया था लेकिन वह लक्ष्य से पीछे रह गई। 
 
अंतिम एक करोड़ सदस्य महज आठ दिनों के अंदर बने हैं जबकि पार्टी ने आठ करोड़ का आंकड़ा 23 मार्च को छू लिया था। नेताओं का कहना है कि पार्टी के सर्वाधिक सदस्य उत्तर प्रदेश से हैं जहां भाजपा 2017 के विधानसभा चुनावों में अपने दम पर सरकार बनाने को इच्छुक है। 
 
भाजपा को उत्तर प्रदेश में 2014 में 80 लोकसभा सीटों में से 71 पर जीत हासिल हुई थी और दो अन्य सीटों पर इसकी सहयोगी पार्टी अपना दल ने जीत हासिल की थी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi