Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विवादों पर भाजपा की चुप्पी पर कांग्रेस बोली...

हमें फॉलो करें विवादों पर भाजपा की चुप्पी पर कांग्रेस बोली...
नई दिल्ली , मंगलवार, 7 जुलाई 2015 (17:56 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने भाजपा पर हमला जारी रखते हुए मंगलवार को कहा कि मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाले और ललित मोदी प्रकरण पर इसकी चुप्पी इस बात की सूचक है कि वह मीडिया और जनमत के साथ किस तरह का बर्ताव करती है। 
 
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर भृकुटी तानते हुए विपक्षी दल ने व्यापमं घोटाले का सच उजागर करने के लिए अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग दोहराई।  कांग्रेस ने दावा किया कि अब तक घोटाले से जुड़े 40 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। 
 
सच को उजागर करने का एकमात्र रास्ता अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच कराना है, जिसमें यह पता लगेगा कि क्या ये मौतें व्यापमं से जुड़ी हैं, क्या इसमें अपराधिता का कोई तत्व शामिल है। 
 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, यदि कोई अपराधिता है, जो लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें कठघरे में लाया जाना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि मध्य प्रदेश सरकार मुद्दे के प्रति असंवेदनशील है, उन्होंने कहा कि ललित मोदी विवाद में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर लगे आरोपों सहित विभिन्न मुद्दों पर चुप्पी इस बात की सूचक है कि वे जनता के मत के साथ किस तरह का बर्ताव करते हैं। 
 
उन्होंने कहा, व्यापमं घोटाले पर चुप्पी, विदेश मंत्री और राजस्थान की मुख्यमंत्री से जुड़े अन्य विभिन्न मुद्दों पर चुप्पी इस बात की सूचक है कि वे मीडिया और जनमत के साथ किस तरह का बर्ताव करते हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi