Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी सरकार से भाजपा सांसद नाराज, कश्मीर नीति पर उठाया सवाल...

हमें फॉलो करें मोदी सरकार से भाजपा सांसद नाराज, कश्मीर नीति पर उठाया सवाल...
नई दिल्ली , शुक्रवार, 5 अगस्त 2016 (15:00 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में भाजपा के एक सदस्य ने कश्मीर की स्थिति से निपटने के अपनी ही सरकार के तौर तरीकों पर निशाना साधा और कहा कि यह रणनीति गलत है और अलगाववादियों एवं आतंकवादियों से कड़ाई से निपटा जाना चाहिए।
 
शून्यकाल के दौरान भाजपा सदस्य आरके सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार में एक मंत्री पर हाल ही में बम से हमला किया गया और पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाया जा रहा है। अशांत स्थिति के मद्देनजर कुछ पुलिस चौकियों को भी खाली कराया गया है।
 
उन्होंने कहा कि अभी सरकार की कश्मीर की रणनीति गलत है। अलगाववादियों एवं कुछ आतंकवादियों से निपटने का तरीका ठीक नहीं है। सिंह ने दावा किया कि कश्मीर में बहुसंख्यक लोग शांति, रोजगार चाहते हैं और वे हिंसा के खिलाफ है। कुछ गिने चुने आतंकवादियों ने लोगों को डरा धमका कर भय का माहौल बनाया है।
 
उन्होंने कहा कि अलगाववादियों पर अभियोग चलाया जाना चाहिए, हवाला के जरिए धन के प्रवाह पर अंकुश लगाया जाना चाहिए, सीमाओं की घेराबंदी की जानी चाहिए। (भाषा)  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस्लामिक स्टेट ने 3000 लोगों को बंधक बनाया