Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कालाधन : HSBC के खिलाफ जांच पर RBI की नजर

हमें फॉलो करें कालाधन : HSBC के खिलाफ जांच पर RBI की नजर
मुंबई , गुरुवार, 26 फ़रवरी 2015 (22:09 IST)
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को कहा कि उसकी वैश्विक बैंक एचएसबीसी पर करीबी निगाह है जो कि स्विटजरलैंड स्थित अपनी इकाइयों में कथित कर चोरी व मनीलांड्रिंग मामले में कई देशों की जांच का सामना कर रहा है।
रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एसएस मूंदड़ा ने यहां एक कार्यक्रम के अवसर पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, नियामक के रूप में ये घटनाक्रम हमारी जानकारी में है और हम इन सब पर करीबी निगाह रखेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि भारतीय कर विभाग सहित अनेक देश एचएसबीसी के खिलाफ जांच कर रहे हैं। मूंदड़ा ने हालांकि इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। आयकर विभाग ने कालाधन जांच मामले में इसी सप्ताह एचएसबीसी के मुंबई मुख्यालय का सर्वे किया था।
 
केंद्रीय बैंक ने इसी सप्ताह अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा था कि भारतीय कर प्रशासन ने ‘भारत में एचएसबीसी की एक कंपनी’ को समन जारी किए हैं और जानकारी मांगी है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi