Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कांग्रेस मुक्त भारत का सपना होगा साकार : येदियुरप्पा

हमें फॉलो करें कांग्रेस मुक्त भारत का सपना होगा साकार : येदियुरप्पा
बेंगलुरु , रविवार, 19 अक्टूबर 2014 (17:16 IST)
बेंगलुरु। भाजपा उपाध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि हरियाणा एवं महाराष्ट्र विधानसभा  चुनाव के नतीजे दर्शाते हैं कि पार्टी नरेन्द्र मोदी के ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के आह्वान को साकार करने  के पथ पर बढ़ रही है।
 
उन्होंने यहां कहा कि आशानुरूप हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हरा दिया  गया, भाजपा हरियाणा में अपने बलबूते सरकार बनाएगी और महाराष्ट्र में जान पड़ता है कि हमें  गठबंधन करना होगा। हमारे नेता इस पर निर्णय लेंगे।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके नेता मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत के आह्वान को साकार करने के  सफल पथ पर बढ़ रहे हैं। इससे प्रेरणा लेकर पार्टी खुद को मजबूत बनाने के लिए काम करेगी।
 
येदियुरप्पा ने कहा कि इससे कर्नाटक में हमारी पार्टी में जान फूंकने और उसे एक बार फिर सत्ता में  लाने के हमारे प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi