Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बसपा और भाजपा के आचरण में जमीन-आसमान का अंतर : भाजपा

हमें फॉलो करें बसपा और भाजपा के आचरण में जमीन-आसमान का अंतर : भाजपा
नई दिल्ली , रविवार, 24 जुलाई 2016 (23:38 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के आरोपों को नकारते हुए रविवार को कहा कि महिला सम्मान को लेकर भाजपा और बसपा के आचरण में जमीन-आसमान का अंतर है।
               
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा के एक नेता के निजी हैसियत से दिए गए बयान पर पार्टी के अत्यंत जिम्मेदाराना व्यवहार और दूसरी ओर बसपा प्रमुख के इशारे पर उनके कार्यकर्ताओं के सोचे-समझे सुविचारित बयानों में जमीन-आसमान का अंतर है। 
              
त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के पूरी तरह से निजी हैसियत से दिए गए बयान को भाजपा ने गलत माना, सिंह के माफी मांगने के बावजूद पार्टी ने उसे अक्षम्य मानते हुए कार्रवाई की और पार्टी से निष्कासित कर दिया। राज्यसभा में सदन के नेता वित्तमंत्री अरुण जेटली ने भी माफी मांगी। 
               
उन्होंने कहा कि लेकिन बसपा के कार्यकर्ताओं ने उसके बाद सुश्री मायावती के निर्देश पर पूरी तरह से योजना बनाकर, सुविचारित ढंग से दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं पर अभद्र बयान दिए और पोस्टर लगाए। अगर बसपा महिला सम्मान की सच्ची पैरोकार है तो वह दयाशंकर सिंह के लिए जिस सज़ा की मांग कर रही है, वही सज़ा बसपा के कार्यकर्ताओं को भी दी जानी चाहिए। (वार्ता) 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लापता विमान का मलबा दिखने की संभावना