Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

13 साल की एक लड़की से पादरी ने किया बलात्कार

हमें फॉलो करें 13 साल की एक लड़की से पादरी ने किया बलात्कार
, शनिवार, 20 दिसंबर 2014 (10:40 IST)
हैदराबाद। आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले में बालगृह चलाने वाले एक पादरी ने 13 साल की एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया।
 
पुलिस ने बताया कि पेडाननडिपाडू गांव में आरोपी के जयराजू ने बालगृह में दो बार नाबालिग लड़की से कथित बलात्कार किया। लड़की ने इस हरकत के बारे में अपनी मां को बताया। उसके बाद 17 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई गई।
 
पेडाननडिपाडू थाने के उपनिरीक्षक लोकेश्वर ने बताया कि लड़की बालगृह सह शिक्षा केंद्र में कक्षा आठवीं की छात्रा है। उसे इस घटना के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
 
भादसं और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकेश्वर के अनुसार आरोपी फरार है और मामले की जांच चल रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi