Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू

हमें फॉलो करें उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू
देहरादून , मंगलवार, 21 अप्रैल 2015 (23:01 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही वार्षिक चारधाम यात्रा आज शुरू हो गई। दोनों कपाट सर्दी के मौसम में छह माह के लिए बंद रहते हैं।
भटवारी के एसडीएम हर गिरि ने बताया कि उत्तरकाशी जिले में करीब 10,000 फुट की ऊंचाई पर स्थिति गंगोत्री मंदिर का कपाट पूजा और वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच दोपहर साढ़े बारह बजे खोला गया।

जिले में इतनी ही ऊंचाई पर स्थित यमुनोत्री मंदिर का कपाट सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे खुला। गिरि ने कहा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के विस्तृत इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए गंगोत्री, यमुनोत्री के रास्तों में एसडीआरएफ कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में जेसीबी तैनात की गई है ताकि भूस्खलन की स्थिति में सड़कों से मलबा हटाने में ज्यादा वक्त ना लगे।

मुख्यमंत्री हरिश रावत गंगोत्री पहुंचे और कहा कि राज्य तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और इस वर्ष ज्यादा संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। चारधाम यात्रा के अन्य दो मंदिरों केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों के कपाट क्रमश: 24 और 26 अप्रैल को खुलेंगे।

सर्दी के मौसम में सभी मंदिरों के कपाट छह महीने के लिए बंद हो जाते हैं। इस दौरान इन सभी देवी देवताओं की पूजा पहीड़ी के नीचले हिस्से में बने मंदिरों में होती है। (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi