Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

छोटा राजन ने खोले दाऊद के कई अहम राज

हमें फॉलो करें छोटा राजन ने खोले दाऊद के कई अहम राज
, शनिवार, 7 नवंबर 2015 (09:27 IST)
नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड माफिया डॉन छोटा राजन ने रॉ और आईबी के अधिकारियों की सीबीआई मुख्यालय में हुई पूछताछ में देशद्रोही दाऊद इब्राहिम के बारे में कई राज उगले हैं। राजन ने दाऊद के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें अधिकारियों के साथ साझा की।
एक न्यूज चैनल के सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को रॉ के संयुक्त निदेशक पंकज सक्सेना और पुलिस उपमहानिरीक्षक राहुल श्रीवास्तव और आईबी के अधिकारियों की एक टीम ने देर तक छोटा राजन से पूछताछ की। राजन ने अधिकारियों के सामने बड़ा खुलासा करते हुए दाऊद के मीडिल ईस्ट कनेक्शन के बारे में विस्तार से बताया। पूछताछ में अभी और कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।
 
इससे पहले डॉन छोटा राजन (55) ऊर्फ राजेंद्र सदाशिव निकाल्जे ने मुंबई पुलिस में दाऊद इब्राहिम के मददगारों के नाम बताए थे। राजन के अनुसार मुंबई पुलिस में आज भी दाऊद के मददगार मौजूद हैं।
 
मुंबई पुलिस ने उसके खिलाफ लगभग 70 मामले दर्ज कर रखे हैं, जिनमें से 20 मामले हत्या के हैं। चार मामले आतंकवादी एवं विध्वंसक गतिविधि (रोकथाम) कानून के, एक मामला आतंकवाद रोकथाम कानून का और 20 से ज्यादा मामले महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के कठोर प्रावधानों के तहत दर्ज हैं।
 
दिल्ली पुलिस के पास राजन के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। एक समय राजन भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद का करीबी सहयोगी था, लेकिन वर्ष 1993 के मुंबई विस्फोटों की साजिश से पहले उसने रास्ते अलग कर लिये।
 
वर्ष 2000 में दाउद के गुर्गों ने बैंकॉक के एक होटल में राजन का पता लगा लिया था और उसकी जान लेने की कोशिश की थी लेकिन वह होटल की पहली मंजिल से कूदकर नाटकीय ढंग से बच निकलने में सफल रहा था। राजन वर्ष 1988 में भारत से भागकर दुबई चला गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi