Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मेट्रो स्टेशन में मिला खतरनाक कोबरा

हमें फॉलो करें मेट्रो स्टेशन में मिला खतरनाक कोबरा
नई दिल्ली , गुरुवार, 27 अगस्त 2015 (23:29 IST)
नई दिल्ली। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के विद्युत स्विच रूम में करीब पांच फुट लंबा एक कोबरा मिला जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में दहशत फैल गई।
यह सांप बुधवार सुबह स्टेशन पर तैनात जूनियर इंजीनियर अंशुमन ने देखा। इसके बाद इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तथा वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम को दी गई।
 
टीम कोबरा को पकड़कर ले गई और इसे जंगल में छोड़ दिया गया। पिछले साल जून में भी इसी मेट्रो स्टेशन में एक कोबरा पाया गया था। यह स्टेशन यमुना नदी के नजदीक स्थित है और इसके आसपास जंगल है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi