Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई हवाई अड्डे पर 18 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त

हमें फॉलो करें मुंबई हवाई अड्डे पर 18 करोड़ रुपए की कोकीन जब्त
, रविवार, 4 दिसंबर 2022 (01:09 IST)
मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने शनिवार को यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर 2 विदेशी नागिरकों से 18 करोड़ रुपए मूल्य की कोकीन जब्त की।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रियों में से एक 27 वर्षीय व्यक्ति केन्या का नागरिक है जो पेशे से ‘जोकर कलाकार’ है, जबकि अन्य 30 वर्षीय महिला गिनी की नागरिक है और कपड़ा व्यवसाय में है।

अधिकारी ने कहा कि इथोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट से आदिस अबाबा से पहुंचने के बाद गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को रोका गया।

उन्होंने कहा कि उनके पास चार खाली हैंडबैग पाए गए। उन्हें काटने के बाद 1.8 किलोग्राम कोकीन वाले आठ प्लास्टिक पैकेट बरामद किए गए। आगे जांच जारी है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Shraddha Murder Case : आफताब ने तिहाड़ जेल प्रशासन से मांगे उपन्यास और पुस्तकें