Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में ठंड और कोहरे का असर

हमें फॉलो करें दिल्ली में ठंड और कोहरे का असर
नई दिल्ली , मंगलवार, 27 जनवरी 2015 (14:49 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को ठंड और कोहरे का असर रहा और कम दृश्यता के कारण ट्रेन का परिचालन प्रभावित हुआ।
 
न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन बर्फीली हवा ने दिल्लीवासी को कंपकंपा दिया। आज भोर में अच्छा-खासा कोहरा रहा और उत्तर आने जाने वाली 24 ट्रेन विलंब से चल रही है।
 
सफदरजंग वेधशाला में सुबह आठ बज कर 30 मिनट पर दृश्यता का स्तर 400 मीटर दर्ज किया गया जबकि पालम में दृश्यता घट कर 50 मीटर दर्ज किया गया। सुबह के दौरान 95 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई।
 
सुबह के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और दोपहर बाद से दिन के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना व्यक्त की गई है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि दिन के दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi