Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उत्तर भारत में शीतलहर, बर्फ में जमी डल झील..

हमें फॉलो करें उत्तर भारत में शीतलहर, बर्फ में जमी डल झील..
नई दिल्ली , गुरुवार, 18 दिसंबर 2014 (12:08 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत में शीतलहर का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जम्मू कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश में कोहरे की वजह से जनजीवन पर खासा असर पड़ा। अधिकांश हिस्सों में पारा 4 से 8 डिग्री तक नीचे गिर गया है। श्रीनगर की डल झील बर्फ में तब्दील होना शुरू हो गई है।
 
दिल्ली में गुरुवार को भी कोहरे का कहर देखा गया। वहीं यूपी में ठंड के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है। कई जगहों पर तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है।
 
कुल्लू में लगातार जारी बर्फ बारी में कई सैलानियों के फंसने की खबर है वहीं मनाली में नलों से आने वाला पानी जम गया है।
 
राजस्थान के एक मात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यनूतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रात के तापमान में चार से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हुई है।
 
मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर शीतलहर की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। राज्य में बैतूल सबसे ठंडा रहा। यहां 3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इंदौर में मंगलवार को ठंड ने 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां पारा पांच डिग्री से नीचे पहुंच गया।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi