Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Update: मानसून आज शाम तक पहुंचेगा बंगाल की खाड़ी तक, कुछ राज्यों में हुई वर्षा

हमें फॉलो करें National monsoon mission
, शनिवार, 11 जून 2022 (08:30 IST)
नई दिल्ली। गोवा, दक्षिण महाराष्ट्र, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, दक्षिण आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिम, मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आज शनिवार शाम तक मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र के ऊपर है।
 
एक ट्रफ रेखा इस चक्रवाती परिसंचरण से पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, पूर्वी बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल की तलहटी में बांग्लादेश तक फैली हुई है। एक अन्य ट्रफ उपहिमालयी पश्चिम बंगाल से आंतरिक ओडिशा तक फैली हुई है और यह समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैली हुई है।
 
हल्की से मध्यम बारिश हुई : स्काईमेटवेदरडॉटकॉम के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के उत्तरी तट पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। पश्चिम बंगाल, शेष पूर्वोत्तर भारत, केरल, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों तथा जम्मू-कश्मीर और मराठवाड़ा के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हरियाणा, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
 
तेलंगाना, पूर्वी मध्यप्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, आंतरिक ओडिशा और पूर्वी बिहार में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब और पूर्वी उत्तरप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति देखी गई।
 
अगले 24 घंटों का मौसम : अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा और तटीय आंध्रप्रदेश के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, केरल, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्यप्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
 
बिहार, आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और दक्षिण-पूर्व राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब और पूर्वी उत्तरप्रदेश के एक या दो हिस्सों में लू की स्थिति संभव है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुलगाम में मुठभेड़, हिजबुल आतंकवादी ढेर