Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हरियाणा के मंत्री का कांग्रेसी नेताओं पर विवादित बयान...

हमें फॉलो करें हरियाणा के मंत्री का कांग्रेसी नेताओं पर विवादित बयान...
चंडीगढ़ , गुरुवार, 10 दिसंबर 2015 (20:38 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को यह कहकर एक और विवाद पैदा कर दिया कि गड़बड़ी करना सभी कांग्रेसी नेताओं के डीएनए में है।
 
विज ने ट्वीट किया, गड़बड़ी करना सभी कांग्रेसी नेताओं के डीएनए में है। विज ने बुधवार को  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की इस टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा था कि वे किसी से नहीं डरतीं क्‍यों‍कि वे दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बहू हैं।
 
विज ने ट्वीट किया, हर कोई जानता है कि कांग्रेस नेता कुछ भी गलत चीज करने से नहीं डरते। आप सभी (कांग्रेस नेता) का डीएनए एक जैसा है। एक अन्य ट्वीट में, कई बार अपनी ही सरकार पर भी कटाक्ष करने वाले भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री विज ने इंदिरा गांधी पर भी निशाना साधा।
 
उन्होंने कहा, यह वही इंदिरा गांधी हैं जिन्होंने सभी लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलकर आपातकाल लगाया। उनकी आत्मा अब भी सभी कांग्रेस नेताओं में जिंदा है। हाल में एक ट्वीट में विज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनके जीजा रॉबर्ट वाड्रा पर हमला बोला था।
 
विज ने ये विवादित ट्वीट ऐसे समय किए हैं, जब कांग्रेस सदस्य नेशनल हेराल्ड मामले में कथित बदले की राजनीतिक का विरोध कर रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi