Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दलाई लामा करेंगे अरुणाचल प्रदेश की यात्रा, चीन परेशान...

हमें फॉलो करें दलाई लामा करेंगे अरुणाचल प्रदेश की यात्रा, चीन परेशान...
नई दिल्ली , शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 (10:03 IST)
नई  दिल्ली। तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाईलामा अगले साल के प्रारंभ में अरुणाचल प्रदेश की यात्रा करने वाले हैं जिससे अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत हिस्सा बताने वाले चीन का सरकारी प्रतिष्ठान परेशान हो सकता है।
 
दलाईलामा राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के निमंत्रण पर अरुणाचल प्रदेश की यात्रा करेंगे। समझा जाता है कि केंद्र ने इसकी मंजूरी दे दी है। आध्यात्मिक नेता दलाईलामा के बौद्ध मठ तवांग जाने की भी संभावना है।
 
पिछले हफ्ते चीन ने अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा की 22 अक्टूबर की तवांग यात्रा पर यह कहते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी थी कि राजदूत ने विवादित क्षेत्र का दौरा किया।
 
जब दलाईलामा की यात्रा के बारे में पूछा गया तो विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि दलाईलामा सम्मानित आध्यात्मिक हस्ती एवं भारत के माननीय अतिथि हैं। वेे देश के किसी भी हिस्से में यात्रा करने के लिए स्वतंत्र हैं।
 
स्वरूप ने कहा, यह एक तथ्य है कि अरुणाचल प्रदेश में बौद्ध धर्मावलंबियों के अच्छी-खासी संख्या में उनके अनुयायी हैं, जो उनका आशीर्वाद चाहते हैं। वेे पहले भी राज्य की यात्रा कर चुके हैं और यदि वेे दोबारा वहां जाते हैं तो हमें कुछ असामान्य नजर नहीं आता। अरुणाचल प्रदेश सरकार के सूत्रों ने बताया कि राज्य दलाईलामा की यात्रा को आशाभरी निगाहों से देख रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कलिखो पुल की विधवा को मैदान में उतारा