Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फड़नवीस की ताजपोशी आज, 10 मंत्री भी शपथ लेंगे

हमें फॉलो करें फड़नवीस की ताजपोशी आज, 10 मंत्री भी शपथ लेंगे
मुम्बई , शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2014 (10:48 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के 27वें और प्रदेश में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में देवेन्द्र फड़नवीस शुक्रवार को यहां एक भव्य समारोह में शपथ लेंगे। इस अवसर पर 10 मंत्री भी शपथ लेंगे। इनमें आठ कैबिनेट और दो राज्यमंत्री होंगे।इस बीच खबर है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को देवेन्द्र फड़नवीस के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने का निमंत्रण दिया। माना जा रहा है कि वे शपथग्रहर समारोह में जाएंगे।

मुख्‍यमंत्री के साथ भाजपा के जो नेता मंत्री पथ की शपथ ले सकते हैं, उनमें विनोद तावड़े, पंकजा मुंडे, एकनाथ खड़से, सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, विष्णु सावरा, प्रकाश मेहता, दिलीप कांबले, विद्या ठाकुर के नाम शामिल हैं। 

शिवसेना नाराज : शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में इस बात की पुष्टि की गई है कि पार्टी का कोई भी विधायक या सांसद वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहे समारोह में हिस्सा नहीं लेगा। शिवसेना ने महाराष्ट्र के विकास के लिए नए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।
 
webdunia
शिवसेना सांसद विनायक राउत ने कहा, 'हमारे विधायकों का कहना है कि अगर भाजपा चाहती है कि हम सरकार का हिस्सा बनें तब उन्हें हमारे साथ सम्मान सहित पेश आना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तब शिवसेना से कोई भी समारोह में हिस्सा नहीं लेगा, यहां तक कि उद्धवजी भी नहीं।
 
शिवसेना का कहना है कि भाजपा उसे लगातार अपमानित कर रही है जो हमारे विधायकों को अच्छा नहीं लग रहा है। अब तक शिवसेना को उम्मीद थी कि कल दिल्ली में संपन्न प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मनोनीत मुख्यमंत्री फड़नवीस की बैठक में कोई न कोई समाधान निकल आएगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में 44 वर्षीय फड़नवीस शुक्रवार को यहां एक भव्य समारोह में शपथ लेंगे जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कॉर्पोरेट नेता, बॉलीवुड स्टार एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
webdunia
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि फड़नवीस के साथ एक छोटी टीम शपथ लेगी और मंत्रिपरिषद का विस्तार बाद में किया जाएगा। भाजपा सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को करीब 10 मंत्रियों के शपथ लेने की उम्मीद है।

नागपुर से चौथी बार विधायक चुने गए फड़नवीस महाराष्ट्र के 27वें मुख्यमंत्री बनेंगे और इस पर आरूढ़ होने वाले 18वें व्यक्ति होंगे। वे विदर्भ क्षेत्र से मुख्यमंत्री बनने वाले चौथे व्यक्ति होंगे।
webdunia
शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर दक्षिण मुंबई में स्थित वानखेड़े स्टेडियम के आसपास बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और इस समारोह के लिए 2,500 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

वीआईपी और वीवीआईपी के वाहनों की सुचारु ढंग से आवाजाही के लिए घरेलू हवाई अड्डे से समारोह स्थल तक 1,100 यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
webdunia
पुलिस ने बताया कि स्टेडियम में पहली बार खुले में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो रहा है और इसे ‘उड़ान के लिए वर्जित क्षेत्र’ घोषित कर दिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi