Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीपा करमाकर के वॉल्ट पर लिखने वाली महिला को रेप की धमकी

हमें फॉलो करें दीपा करमाकर के वॉल्ट पर लिखने वाली महिला को रेप की धमकी
भारतीय खेलों की स्थिति पर सवाल उठाने वाली महिला को ऑनलाइन रेप की धमकी मिली थी। इन धमकियों से भयभीत महिला ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार की। सुषमा स्वराज ने राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे को इस बारे में बताया। जिसकी बाद पुलिस हरकत में आई। 


 
 
जयपुर में रहने वाली इस महिला को, रियो में मेडल के करीब पहुंच चुकी दीपा करमाकर पर ट्वीट करने के कारण ऑनलाइन धमकियां मिली थीं। अपनी शिकायत में महिला ने उन ट्विटर हैंडल का जिक्र किया जिनसे उसे धमकियां मिलीं थीं। 
 
इस महिला ने कई ट्वीट में दीपा करमाकर को लिखा था कि दूसरे देशों की जिमनास्टों को प्रोडुनोवा, जिसे द डेथ वॉल्ट कहा जाता है, परफॉर्म नहीं करना पड़ता। इस महिला ने अपनी ट्वीट में गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भी टैग किया था।   

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पूर्व विधायक की भाभी की घर में घुसकर हत्या