Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में पेट्रोल, शराब और तम्बाकू होंगे महंगे

हमें फॉलो करें दिल्ली में पेट्रोल, शराब और तम्बाकू होंगे महंगे
नई दिल्ली , सोमवार, 29 जून 2015 (21:50 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने मूल्यवर्धित कर (वैट) में संशोधन करने का प्रस्ताव किया है, जिससे आने वाले दिनों में पेट्रोल, डीजल, देशी विदेशी शराब, शीतल पेय, तम्बाकू गुटखा और कीमती घड़ियां महंगी हो सकती हैं।
                    
उपमुख्यमंत्री  और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा में आज ग्यारह वस्तुओं पर वैट की दर 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने के लिए वैट संशोधन विधेयक पेश किया जिसके पारित और अधिसूचित हो जाने पर ग्यारह वस्तुओं पर लगने वाला वैट बढ़ जाएगा। गौरतलब है कि सरकार ने शुक्रवार को पेश बजट में वैट से 24000 करोड़ रुपए वसूली का बड़ा लक्ष्य रखा है। 
                        
विधेयक के अनुसार एलपीजी, पीएनजी, सीएनजी और मिट्टी तेल छोड़कर नाफ्था, विमान ईंधन, पेट्रोल, स्प्रिट, फरनेस ऑयल, वैक्स, देश और विदेश में निर्मित विदेशी शराब, देशी शराब, भांग, लाटरी टिकट, तम्बाकू एवं गुटखा, बीड़ी, और पांच हजार रुपए से अधिक कीमत की घड़ियों समेत कुछ अन्य वस्तुओं पर वैट की दर 20 से बढ़ाकर 30 प्रतिशत किए जाने का प्रस्ताव है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi