Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में सुबह के दौरान रहा ठंड का असर

हमें फॉलो करें दिल्ली में सुबह के दौरान रहा ठंड का असर
, रविवार, 13 दिसंबर 2015 (12:17 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने के कारण आज सुबह में यहां के लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा।
मौसम अधिकारी के मुताबिक, सुबह आठ बज कर 30 मिनट पर आर्द्रता का स्तर 79 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकारियों ने अनुमान व्यक्त किया है कि दिन के दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।
 
उन्होंने बताया, ‘अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।’ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब आठ बज कर 30 मिनट पर धुंध कम होने के कारण सुबह में दृश्यता के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
 
उन्होंने बताया, ‘कल सुबह में हल्का से लेकर मध्यम स्तर तक धुंध छाए रहने की संभावना है।’ कल का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 11.5 और 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi