Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोहरे के कारण बड़ा हादसा, नाले में कार गिरने से 6 लोगों की मौत, 5 घायल

हमें फॉलो करें कोहरे के कारण बड़ा हादसा, नाले में कार गिरने से 6 लोगों की मौत, 5 घायल
, सोमवार, 30 दिसंबर 2019 (08:04 IST)
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भयंकर कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण से ग्रेटर नोएडा में हुए सड़क हादसे में 6 लोगों के मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक घने कोहरे के कारण कार नहर में गिर गई। इससे यह बड़ा हादसा हुआ।
 
इस दुर्घटना में मरने वाले 6 लोगों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। कार में कुल 11 लोग सवार थे और नोएडा एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे की वजह से कुछ भी दिखाई नहीं दिया और गाड़ी फिसलकर नाले में जा गिरी। इस दुर्घटना में 5 अन्य लोगों को भी काफी चोटें आई हैं। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया।
 
इसके बाद हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने 6 लोगों की मृत घोषित कर दिया जबकि घायल 5 लोगों का इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक ये सभी संभल जिले के रहने वाले थे, जो दिल्ली की ओर जा रहे थे।
 
मरने वालों की पहचान महेश (35), किशन लाल (50), नीरेश (17), राम खिलाड़ी (75), मल्लू (12) और नेत्रपाल (40) के रूप में हुई है। 
 
उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी हो गई है। कई विमान देर से उड़ रहे हैं। घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Updates: गलनभरी ठंड से ठिठुरा पूरा उत्तरप्रदेश, घना कोहरा छाया