Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शशि थरुर के प्रति अभी भी बहुत भरोसा है : दिग्विजय

हमें फॉलो करें शशि थरुर के प्रति अभी भी बहुत भरोसा है : दिग्विजय
बेंगलुरु , गुरुवार, 16 अक्टूबर 2014 (19:45 IST)
बेंगलुरु। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के लोगों में शशि थरुर के प्रति अभी भी काफी भरोसा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करने के कारण थरुर को पार्टी प्रवक्ता पद से हाथ धोना पड़ा था।
 
सिंह ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। सिर्फ एक चीज हुई है कि वे प्रवक्ता की सूची से बाहर हो गए हैं। बस इतना ही, इसलिए हमारे लिए कांग्रेस के लोगों में शशि थरुर के प्रति अभी भी काफी भरोसा है।
 
कांग्रेस ने थरुर को पार्टी प्रवक्ता पद से हटा दिया। थरुर ने ‘कांग्रेस के वफादार कार्यकर्ता’ की तरह इसे स्वीकार किया लेकिन कहा कि उन्हें अपना दृष्टिकोण बताने का मौका नहीं मिला।
 
सिंह ने कहा कि थरुर बहुत नामचीन शख्सियत हैं और केरल से पार्टी के सांसद हैं। उन्होंने कहा कि वे देश के जाने-माने लेखकों में हैं। वे एक प्रतिष्ठित राजनयिक रहे हैं जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में काम किया है। 
 
एक्जिट पोल में हरियाणा और महाराष्ट्र दोनों जगहों पर कांग्रेस को मिल रही हार के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि आप 19 (अक्टूबर) को जानेंगे, एक्जिट पोल को मैं नहीं मानता। 
 
सिंह एशियन अरब चैंबर ऑफ कॉमर्स के समारोह के इतर बात कर रहे थे। उन्होंने समारोह का शुभारंभ किया।
 
चुनाव बाद गठबंधन पर उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति की विचारधारा पिछली सीट पर है और शख्सियत तथा राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं सामने की सीट पर आ गई है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि हम लड़ते हैं- कौन मुख्यमंत्री होगा? कौन प्रधानमंत्री होगा? लेकिन विचारधारा कहां है? (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi