Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नरेन्द्र मोदी का अगला निशाना आरएसएस-दिग्विजय

हमें फॉलो करें नरेन्द्र मोदी का अगला निशाना आरएसएस-दिग्विजय
नई दिल्ली , गुरुवार, 18 जून 2015 (18:09 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को इस बात पर हैरानी जताई कि क्या अब आरएसएस उनके रडार पर है, क्योंकि उन्होंने पहले ही सुषमा स्वराज और वसुंधरा राजे का ‘ख्याल’ रख लिया है।
कांग्रेस महासचिव ने टि्वटर पर लिखा कि हेडगेवार की पुण्यतिथि पर योग दिवस मनाकर क्या संघ  उनके रडार पर है? आप नहीं जान सकते। मुझे आश्चर्य नहीं होगा। सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले ही  सुषमाजी और वसुंधराजी का ध्यान रख लिया है।
 
यह गुजरात मोदी डेवलपमेंट मॉडल है। मेरे रास्ते चलो या भाड़ में जाओ। सुषमा पूर्व आईपीएल प्रमुख  ललित मोदी को ब्रिटिश दस्तावेज दिलाने में मदद करने को लेकर विवादों के केंद्र में हैं, जबकि वसुंधरा  राजे पर उसके आव्रजन दस्तावेज का कथित रूप से समर्थन किए जाने का आरोप है।
 
कांग्रेस नेता ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह और वित्तमंत्री अरुण जेटली को आगाह किया कि वे अगला निशाना  हो सकते हैं।
 
सिंह ने गुजरात के प्रमुख भाजपा नेताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मैं चकित नहीं हूं। वे ईमानदारी  से उस सीढ़ी को हटाने में विश्वास रखते हैं जिस पर चढ़कर वे आगे बढते हैं। वाघेला, केशुभाई, काशीराम  राणा, हिरेन पांड्या।
 
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार का निधन 21 जून  1940 को हुआ था। मोदी अपने आप को प्रमोट करने के लिए उनकी पुण्यतिथि को योग दिवस के रूप  में मना रहे हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi