Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एक हजार के नोट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम!

हमें फॉलो करें एक हजार के नोट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम!
, बुधवार, 29 जुलाई 2015 (16:21 IST)
भारत के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम भारतीय मुद्रा के 1000 के नोट में नजर आ सकते हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर लोग इस संबंध में आवाज उठा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कई लोग राय दे रहे हैं कि डॉ कलाम का योगदान जीवनपर्यंत अनूठा रहा है। ऐसे में उन्हें यह सम्मान मिलना चाहिए। आपको बता दें कि डॉ. कलाम ने अपने जीवन के 40 वर्ष भारत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान ईसरो को दिए।
 
इस दौरान 1998 में भारत की पहली परमाणु मिसाइल परीक्षण में कलाम का योगदान अभिन्न था। डॉ. कलाम को उनके काम के लिए भारत का सबसे ऊंचा नागरिक सम्मान भारत रत्न भी दिया जा चुका है।
 
हालांकि सोशल मीडिया पर चल रही इस बात का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। लेकिन देश वासियों की अपने हीरो के लिए इस तरह की भावनाओं का उमड़ना उन्हें देश का सबसे बड़ा हीरो साबित करती है।
(Photo courtesy : Social media)             

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi