Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी ने एक महीने का वेतन PM राहत कोष में किया दान

हमें फॉलो करें मोदी ने एक महीने का वेतन PM राहत कोष में किया दान
नई दिल्‍ली , सोमवार, 27 अप्रैल 2015 (22:22 IST)
नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में आए हालिया भूकंप से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आज प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में अपना एक महीने का वेतन दान किया। लोकसभा के सदस्यों ने भी भूकंप प्रभावितों की सहायता के लिए एक महीने का वेतन दान करने का फैसला किया है।
 
सरकार ने पहले ही ऐलान किया है कि भूकंप में मारे गए लोगों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो दो लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। भूकंप में घायल हुए हर व्यक्ति को 50000 रुपए दिए जाएंगे।
 
भूकंप में मारे गए लोगों के परिजन को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से भी चार चार लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। इस तरह कुल सहायता राशि छह लाख रुपए हो गई है।
 
सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्यमंत्री विजय सांपला ने प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष के लिए मोदी को दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया।
 
पीएमओ ने एक बयान में कहा कि यह राशि 'दैनिक सवेरा टाइम्स' नामक अखबार के पाठकों की ओर से दी गई थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi