Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र में किसानों का हिंसक आंदोलन

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में किसानों का हिंसक आंदोलन
पुणे , गुरुवार, 22 जून 2017 (18:35 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कल्याण के निकट नेवली में गुरुवार को किसानों का आंदोलन उग्र हो गया, जिससे लगभग पांच आंदोलनकारी और एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए। किसान हवाई अड्डे के लिए सरकार द्वारा उनकी जमीन का अधिग्रहण किए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
 
पुलिस ने कहा कि आंदोलनकारियों ने आगजनी की और एक पुलिस वैन को आग लगा दी। उग्र भीड़ के एक हमले में पुलिस अधिकारी सुनील पाटिल बुरी तरह से घायल हो गए। भीड़ ने हाजी मलांग सड़क को जाम कर दिया और चार वाहनों को आग लगा दी।
 
ऐसा बताया जाता है कि ब्रिटिश शासनकाल में यह जमीन रनवे के लिए अधिग्रहित की गयी थी। इसके बाद इसे किसानों ने ले लिया। इस वर्ष नौसेना ने इस जमीन पर एक परिसर बनाना शुरू कर दिया था। (वार्ता)

2
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए वन प्लस 5 की खास बातें