Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अपने वेतन से पुरुषों की तुलना में अधिक संतुष्ट हैं महिला कर्मचारी

हमें फॉलो करें अपने वेतन से पुरुषों की तुलना में अधिक संतुष्ट हैं महिला कर्मचारी
नई दिल्ली , शुक्रवार, 27 मई 2016 (17:40 IST)
नई दिल्ली। महिला कर्मचारी पुरुषों की तुलना में अधिक संतुष्ट हैं। एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि महिला कर्मचारी रिवॉर्ड कार्यक्रम में लाभों को किसी अन्य तत्व की तुलना में अधिक महत्व देती हैं।

 
ईवाई रिवॉर्ड्स सर्वे 2016 में कहा गया है कि प्रत्येक चार में से एक कर्मचारी उनके नियोक्ता द्वारा उन्हें दिए गए पुरस्कार से असंतुष्ट रहता है। इसमें कहा गया है कि पुरुष जहां अपने नौकरी के अनुबंध में नकद राशि की पेशकश को अधिक महत्व देते हैं वहीं महिलाएं पूरे वेतन पैकेज पर।
 
सर्वेक्षण के अनुसार जहां 66 प्रतिशत महिलाओं ने अपने वेतन पर संतोष जताया, वहीं पुरुषों में यह संख्या मात्र 50 प्रतिशत रही।
 
इसमें कहा गया है कि इससे यह संकेत मिलता है कि पुरुष अपने वेतन पैकेज में नकदी के हिस्से को अधिक महत्व देते हैं वहीं महिलाएं पूरे पैकेज पर ध्यान देती हैं। उनकी नजर में वेतन पैकेज में लाभ का अधिक महत्व होता है।
 
यह सर्वेक्षण 12 उद्योगों की 128 कंपनियों के 452 कर्मचारियों के बीच किया गया। ये आंकड़े इस साल की पहली तिमाही के दौरान चेन्नई, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद और मुंबई से जुटाए गए हैं। (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोबाइल पर ज्यादा बात करना बना मौत का कारण....