Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नए साल का पहला ग्रहण 11 फरवरी को

हमें फॉलो करें नए साल का पहला ग्रहण 11 फरवरी को
, शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017 (21:23 IST)
इंदौर। मौजूदा वर्ष में ग्रहणों की खगोलीय घटनाओं का सिलसिला कल 11 फरवरी को लगने वाले उपच्छाया चंद्रग्रहण से शुरू होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा।
उज्जैन की प्रतिष्ठित जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्रप्रकाश गुप्त ने भारतीय संदर्भ में की गई कालगणना के हवाले से आज को बताया कि उपच्छाया चंद्रग्रहण की शुरूआत तड़के चार बजकर दो मिनट दो सेकंड पर होगी और यह 8 बजकर 25 मिनट पांच सेकंड पर खत्म होगा।
 
उन्होंने बताया कि चार घंटे से ज्यादा वक्त तक चलने वाली खगोलीय घटना के दौरान पृथ्वी से चंद्रमा कुछ धुंधला दिखाई देगा और इसके प्रकाश की तीव्रता कम हो जाएगी।
 
उपच्छाया चंद्रग्रहण तब लगता है, जब चंद्रमा पेनुम्ब्रा (ग्रहण के वक्त धरती की परछाई का हल्का भाग) से होकर गुजरता है। इस समय चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की रोशनी आंशिक तौर पर कटी प्रतीत होती है और ग्रहण को चंद्रमा पर पड़ने वाली धुंधली परछाई के रूप में देखा जा सकता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनसनीखेज खुलासा : जिन्न का नहीं, स्‍कूल टीचर का निकला छात्रा का बच्चा...