Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोहरे से कोहराम 180, ट्रेनें लेट, शीतलहर से 42 मरे

हमें फॉलो करें कोहरे से कोहराम 180, ट्रेनें लेट, शीतलहर से 42 मरे
नई दिल्ली , शुक्रवार, 26 दिसंबर 2014 (14:20 IST)
उत्तर भारत में ठंड अपने पूरे जोर पर है। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। दिल्ली के कनॉट प्लेस में ठंड से एक व्यक्ति की मौत की आशंका भी है। उत्तर भारत में ठंड से अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 
 
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में पारा 4 डिग्री तक गिर सकता है। पिछले दिन से दिल्ली में पारा 6 डिग्री है। यहां पिछले कई दिनों से लोगों को धूप देखना नसीब नहीं हुआ है। यही नहीं दिल्ली, पंजाब और बिहार में कोहरे की वजह से कई ट्रेनें हुई रद्द तो कई देरी से चल रही हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेस वे पर हाल ही में कोहरे की वजह से 35 वाहन आपस में भिड़ गए थे, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। 
 
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पंजाब, हरियाणा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा रह सकता है। पश्चिम राजस्थान, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर चलने की संभावना है। पंजाब का लुधियाना भी शीत लहर की चपेट में है और जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल लोगों को ठंड से निजात नहीं मिलने वाली है।
 
कई ट्रेनें लेट : करीब 20 ट्रेनों का समय बदला गया है वहीं 40 से ज्यादा ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं। ठंड में ट्रेनों में देरी से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi