Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गजेंद्र सिंह से 'दारू पे चर्चा' (वीडियो)

हमें फॉलो करें गजेंद्र सिंह से 'दारू पे चर्चा' (वीडियो)
, सोमवार, 3 अगस्त 2015 (12:41 IST)
पुणे के एफटीआई में हो रहे विरोध का ताना-बाना हर रोज एक नया मोड़ ले रहा है। अब इस विरोध के 50 दिन पूरे हो चुके हैं और कई नेता, अभिनेता एफटीआई स्टूडेंट्स की ओर से अपनी आवाज बुलंद कर चुके हैं।
साथ ही पूरे देश के लोग भारत के शिक्षण संस्थाओं में भगवाकरण को लेकर गाहेबगाहे अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। 
 
बीआर चोपड़ा की महाभारत में युधिष्ठर के रूप में नजर आए गजेंद्र सिंह को देश के सबसे उम्दा फिल्म संस्थान एफटीआई का डायरेक्टर बनाया गया है। उनकी नियुक्ति को लेकर देश की सत्ताधारी पार्टी अब निशाने पर आ गई है। 
 
यू-ट्यूब चैनल स्क्रीन पत्ती ने दारू पे चर्चा नाम से एक वीडियो बनाया है, जो गजेंद्र सिंह की नियुक्ति और स्टूडेंट्स के विरोध को बहुत ही चुटीले अंदाज़ में पेश करता है। 
 
आप भी देखिए यह वीडियो-
 
(Video courtesy : Youtube)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi