Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गूगल को 'स्ट्रीट व्यू' फीचर के लिए मंजूरी का इंतजार

हमें फॉलो करें गूगल को 'स्ट्रीट व्यू' फीचर के लिए मंजूरी का इंतजार
सर्च इंजन गूगल को भारत सरकार की मंजूरी का इंतजार है ताकि वे 'स्ट्रीट व्यू' नामक फीचर को भारत में लांच कर सके। गूंगल इंडिया के संकेत गुप्ता के अनुसार पांच हजार शहर और छ: लाख गांव को गूगल मैप पर देखा जा सकता है। 'स्ट्रीट व्यू' फीचर के आने से लोग अपने आसपास और दुनिया भर की जगहों के बारे में और भी विस्तार से जान सकेंगे चाहे वो प्राकृतिक जगह हो, मैदान हो, संग्रहालय हो या ट्रांसपोर्ट हब हो। 
गौरतलब है कि भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका और बंगला देश के पास गूगल का यह फीचर है जबकि इंडोनेशिया और जापान में इसे हरी झंडी मिल गई है। 
 
भारत में शायद सुरक्षा कारणों से इसे अनुमति नहीं मिली है। गुप्ता के अनुसार वे अनुमति लेने की कोशिश में लगे हुए हैं, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। फिलहाल बातचीत चल रही है। शायद पॉलिसी के कारण हमें अनुमति नहीं मिल रही है। 
 
स्ट्रीट व्यू के साथ-साथ कुछ और फीचर्स को भी लांच करने की अनुमति नहीं मिली है। 'लैंडमार्क बेस्ड डायरेक्शन्स फीचर' को भारत के लिए ही विकसित किया गया था जिसे अन्य देशों में भी लांच किया गया। इंडोनेशिया में भी इसे लांच किया जाएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लालू का मोदी पर बड़ा हमला, देश में इमरजेंसी जैसे हालात