Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तान भी है भारत में बढ़ती गर्मी का जिम्मेदार!

हमें फॉलो करें पाकिस्तान भी है भारत में बढ़ती गर्मी का जिम्मेदार!
, शुक्रवार, 29 मई 2015 (11:22 IST)
भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण तक आसमान से आग बरस रही है। देश के कई शहरों में तापमान 44 से 47 डिग्री तक जा रहा है। खबरों के अनुसार देश में गर्मी से करीब 1826  लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है आगे भी ऐसी ही गर्मी पड़ेगी। देश के कई हिस्सों में यूवी का स्तर 12 तक जा रहा है।
भारत में पाकिस्तान की ओर से भी गर्म हवाओं के थपेड़े आ रहे हैं। पाकिस्तान की तरफ से आने वाली पश्चिमी गर्म हवा की वजह से भी देश में गर्मी बढ़ रही है। ये हवा सिंध की तरफ से आ रही हैं। वहां पारा 49 से 50 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। 
 
तीन दशकों में सबसे ज्यादा तापमान :  पिछले कुछ दिनों में औसतन तापमान में 4 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की गई है। 3 दशकों में यह  सबसे ज्यादा तापमान है। शहरों में तो इसका असर और भी भयानक है। पक्की सड़कों और पौधों की कमी के चलते लोगों की परेशानी में और इजाफा किया है।  इसे 'अर्बन हीट आयलैंड इफेक्ट' नाम दिया गया है।
 
सीएसी के जलवायु विभाग के शोधकर्ताओं के मुताबिक और भी तेज गर्मी पड़ने की अभी आशंकाएं हैं, क्योंकि पिछले  100 सालों में .8 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात का भी तापमान बढ़ रहा है। अहमदाबाद और  दिल्ली में अभी रात का तापमान क्रमशः 39 और 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।      

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi