Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देशभक्ति के बिना विकास से विनाश होगा : आरएसएस

हमें फॉलो करें देशभक्ति के बिना विकास से विनाश होगा : आरएसएस
नई दिल्ली , शनिवार, 30 जुलाई 2016 (21:15 IST)
नई दिल्ली। देशभक्ति के साथ विकास और नैतिक मूल्यों के साथ शिक्षा से भ्रष्टाचार और अपराध को खत्म किया जा सकता है। यह बात आज आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि सुशासन के लिए ये आवश्यक हैं।
 
उन्होंने कहा कि यह कहा जाता है कि अगर शिक्षा में नैतिक मूल्य नहीं हैं तो इससे अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ेगा और अगर इसमें नैतिकता है तो यह नैतिक और प्रगतिशील व्यक्ति को बढ़ावा देगा।
 
उन्होंने कहा कि जिस विकास में देशभक्ति नहीं है उससे विनाश होगा। दूसरी तरफ देशभक्ति के साथ विकास से शांति और सौहार्द को बढ़ावा मिलेगा।
 
विश्वग्राम ट्रस्ट की तरफ से आयोजित सेमिनार में वह बोल रहे थे जिसका विषय था 'शांति, लोग और कश्मीर में संभावनाएं।' (भाषा) 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिलाओं ने अधेड़ को चप्पलों से पीटा (वीडियो)