Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चीन की सीनाजोरी, भारत पर लगाया चीनी सैनिकों पर हमले का आरोप, भारत में हुई अहम बैठक

हमें फॉलो करें चीन की सीनाजोरी, भारत पर लगाया चीनी सैनिकों पर हमले का आरोप, भारत में हुई अहम बैठक
, मंगलवार, 16 जून 2020 (13:39 IST)
नई दिल्ली। चीन से झड़प में एक भारतीय सैन्य अधिकारी एवं 2 जवानों की शहादत के बीच चीन की ओर से बहुत ही बचकाना बयान आया है। चीन ने भारत पर आरोप लगाया है कि उसके सैनिकों ने चीन सैनिकों पर हमला किया।
चीन ने कहा है कि भारत इस घटना के बाद भारत कोई एकतरफा एक्शन नहीं लेगा एवं विवाद को और नहीं बढ़ाएगा। इस बीच, भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास ही दोनों देशों के बीच शांतिवार्ता जारी है। 
 
दूसरी ओर, रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने LAC पर चीन के साथ हुई झड़प को लेकर सीडीएस बिपिन रावत एवं तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक की। इस बैठक में विदेशमंत्री एस जयशंकर भी मौजूद थे। 
 
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात 11.30 बजे के आसपास चीनी सैनिक घटनास्थल के पास कंटीले तार एवं पत्थर लेकर आए थे। हालांकि यह भी दावा किया जा रहा है कि इस झड़प में गोलीबारी नहीं हुई है। ऐसे में माना जा सकता है कि दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई हो। पहले भी भारत और चीन के सैनिकों के पत्थरबाजी की घटनाएं हो चुकी हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रॉबटर्स ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO पद से इस्तीफा दिया, हॉकली को अंतरिम प्रभार