Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत बोला, दाऊद और हाफिज सईद को सौंपे पाक

हमें फॉलो करें भारत बोला, दाऊद और हाफिज सईद को सौंपे पाक
नई दिल्ली , गुरुवार, 18 दिसंबर 2014 (11:38 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद को समाप्त करने के प्रति गंभीर है तो उसे दाऊद इब्राहिम और हाफिज सईद को भारत को सौंप देना चाहिए। 
 
नायडू ने कहा कि अगर पाकिस्तान सच में आतंकवाद के खिलाफ गंभीर है तो उसे हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी। इसके बाद भारत भी उसे हर तरह के सहयोग करने के लिए तैयार है।
 
उल्लेखनीय है कि दो दिनों पहले पाकिस्तान के पेशावर के एक स्कूल में आतंकियों ने हमला कर 136 छात्रों सहित 141 लोगों की हत्या कर दी। इस आतंकी हमले से पाकिस्तान सहित पूरा विश्व हिल गया। इस हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ माहौल बनता दिख रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम भारत में बम धमाके के आरोपी है और भारत कई सालों से दोनों आंतकियों को पाक से उसे सौंपने की मांग करता रहा है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi