Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत और फ्रांस के बीच राफेल डील पर समझौता (लाइव)

हमें फॉलो करें भारत और फ्रांस के बीच राफेल डील पर समझौता (लाइव)
, सोमवार, 25 जनवरी 2016 (14:38 IST)
नई दिल्ली। फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के भारत दौरे का सोमवार को दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने आज दिल्ली के हैदराबाद हाउस में राफेल डील सहित अन्य कई समझौतों का खुलासा किया। भारत और फ्रांस के बीच राफेल के MOU पर हस्ताक्षर किए गए। भारत फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदेगा। 
 

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ओलांद ने कहा...
भारत और फ्रांस के बीच नए रिश्तों की शुरुआत हुई है
भारत और फ्रांस के बीच रफाल पर समझौता
परमाणु प्लांट को लेकर अभी डील अटकी 
चंडीगढ़ नागपुर पुंडुचेरी में स्मार्ट सिटी बनाने में फ्रांस की रुचि 
स्मार्ट सिटी को लेकर दोनों देशों में 16 समझौते हुए
भारतीय कंपनी महिन्द्रा का फ्रांस एयरबेस के साथ समझौता
भारत के साथ हमारा राफेल विमानों को लेकर अहम समझौता हुआ
गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट बनना मेरे लिए बड़े गौरव की बात है



फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के मुद्दे को भारत के साथ अपना साझा उद्देश्य बताया साथ ही इस बुराई से निपटने में दोनों देशों के बीच सहयोग पर बल देने और उसे मजबूती प्रदान करने को अपनी यात्रा के मकसद के रूप में रेखांकित किया। 
 
ओलांद ने पेरिस में सीओपी21 शिखर सम्मेलन में ‘महत्वपूर्ण’ भूमिका निभाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की और कहा कि दोनों देश जलवायु परिवर्तन के मोर्चे पर सभी निर्णयों को ‘आगे बढ़ाएंगे’, साथ ही आर्थिक क्षेत्र में भी सहयोग को आगे बढ़ाया जाएगा।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा...
* मानवता का दुश्मन है आतंकवाद
* आतंकवाद से सबको साथ मिलकर लड़ना होगा
* सबसे बड़ी बात पठानकोट से पेरिस हमले तक के लिए हमारी बात हुई है
* रक्षा और अतंरिक्ष के मामले में फ्रांस से अहम समझौते हुए हैं
*  सौर ऊर्जा, परमाणु और पावर पर भी समझौते
फ्रांस ऐसा पहला देश होगा जिसका सैन्य दस्ता हमारे साथ राजपथ पर कदम से कदम मिलाएगा
फ्रांस उन चंद प्रथम देशों में से हैं, जिसके साथ असैनिक परमाणु का समझौता 
मैंने अप्रैल में फ्रांस  यात्रा के दौरान ओलांद के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की थी।
* फ्रांस वह देश है जिस के साथ आज से लगभग 18 वर्ष पूर्व, भारत ने अपनी पहली 'स्ट्रेजिक पर्टनरशिप' कायम की थी: 
* कल हम पांचवी बार फ्रांसिसी नेता का अपने गणतंत्र दिवस पर मुख्य अथिति के रूप मे स्वागत करेंगे।
* भारत के गणतंत्र दिवस समारोह पर आपका मुख्य अथिति के रूप मे स्वागत करना, मेरे और पूरे भारत के लिए गौरव की बात है।
 
उल्लेखनीय है कि रविवार को दोनों दोनों के बीच 16 करार हुए थे। आज राफेल डील पर आगे बात बढ़ी। ओलांद ने भारत के लिए रवाना होने से पहले कहा था कि इस डील को लेकर दोनों देश सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। फिलहाल कुछ तकनीकि पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi