Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत के अच्छे दिन, सबसे अमीर देशों में हुआ शामिल

हमें फॉलो करें भारत के अच्छे दिन, सबसे अमीर देशों में हुआ शामिल
, बुधवार, 24 अगस्त 2016 (10:22 IST)
नई दिल्ली। लगता है कि अच्छे दिन का सपना अब साकार होने लगा है। दरअसल, दुनिया के सबसे अमीर देशों की फेहरिश्त में अब भारत भी शामिल हो गया है। कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और इटली जैसे देशों को पछाड़ते हुए भारत ने टॉप टेन अमीर देशों में सातवां स्थान हासिल किया है। इसमें भारत की कुल वैयक्तिक संपदा 5,600 अरब डॉलर की है, जबकि सूची में शीर्ष स्थान पर अमेरिका है।
न्यू वर्ल्ड वेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत का स्थान सातवां है और वह कनाडा (4,700 अरब डॉलर), आस्ट्रेलिया (4,500 अरब डॉलर) और इटली (4,400 अरब डॉलर) से पहले आता है। इन तीन देशों का स्थान सूची में क्रमश: आठवां, नौवां और 10वां है।
 
कुल वैयक्तिक संपत्ति रखने के संदर्भ में दुनिया में शीर्ष स्थान पर अमेरिका है। अमेरिका में यह संपत्ति 48,900 अरब डॉलर की है, जबकि दूसरे स्थान पर चीन और तीसरे स्थान पर जापान आता है जहां क्रमश: वैयक्तिक संपत्ति क्रमश: 17,400 अरब डॉलर और 15,100 अरब डॉलर की है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

थाईलैंड में इस्लामिक आतंकवादियों ने किया बम विस्फोट, एक मृत