Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाक ने पकड़े 12 भारतीय मछुआरे और 2 नौका

हमें फॉलो करें पाक ने पकड़े 12 भारतीय मछुआरे और 2 नौका
अहमदाबाद , रविवार, 7 फ़रवरी 2016 (17:14 IST)
अहमदाबाद। पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने रविवार को गुजरात तट के पास से 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया है और 2 नौकाओं को जब्त किया है।
 
‘नेशनल फिशवर्क्‍स फोरम’ (एनएफएफ) के सचिव मनीष लोधारी ने बताया कि पीएमएसए ने इन मछुआरों को रविवार को अंतरराष्ट्रीय समुद्र सीमा रेखा के पास गिरफ्तार किया है। ये मछुआरे 5-6 दिन पहले गुजरात के द्वारका जिला स्थित तटीय शहर ओखा से रवाना हुए थे।
 
लोधारी ने बताया कि यहां लौटे मछुआरों से हमें इस घटना का पता चला। हमें बताया गया कि मछली पकड़ने की 2 नौकाओं पर सवार 12 मछुआरों को पाकिस्तान समुद्र सुरक्षा एजेंसी ने पकड़ लिया है और उन्हें कराची ले जाया गया है। 
 
पीएमएसए ने पिछले साल जनवरी, मार्च, अप्रैल और अक्टूबर में गुजरात से कम से कम 198 मछुआरों को गिरफ्तार किया और मछली पकड़ने की 35 नौकाएं जब्त कीं।
 
भारतीय तटरक्षकों ने शनिवार को भारतीय समुद्र क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने वाली 1 पाकिस्तानी नौका और 11 पाकिस्तानी मछुआरों को कच्छ जिला में जखाऊ तट से पकड़ा था।
 
मौजूदा समय में करीब 440 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान की जेलों में कैद हैं और इनमें से अधिकतर गुजरात से हैं। इसके अलावा मछली पकड़ने की तकरीबन 860 नौकाएं पाकिस्तान के कब्जे में हैं।
 
एनएफएफ ने हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर मछुआरों और उनकी नौकाओं को वापस लाने के लिए प्रयास शुरू करने का अनुरोध किया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi