Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फारस की खाड़ी में भारतीय नौसेना का ऑपरेशन संकल्प, ULCC को सुरक्षित निकाला

हमें फॉलो करें फारस की खाड़ी में भारतीय नौसेना का ऑपरेशन संकल्प, ULCC को सुरक्षित निकाला
, शुक्रवार, 21 जून 2019 (08:52 IST)
भारतीय नौसेना ने फारस की खाड़ी से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन 'संकल्प शुरू' कर दिया है। इसके लिए गल्फ ऑफ ओमान में आईएनएस चेन्नई और आईएनएस सुनयना की तैनाती की गई है।
 
webdunia
इस ऑपरेशन के तहत भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को फारस की खाड़ी, ओमान की खाड़ी और होरमुज-स्ट्रेट से गुजर रहे भारत के जहाजों को सुरक्षित वहां से निकालने की जिम्मेदारी दी गई है। आईएनएस सुनयना ने एक ULCC को ओमान की खाड़ी में सुरक्षित निकाला। 
 
webdunia
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार, आईएनएस चेन्नई और आईएनएस सुनयना को ओमान की खाड़ी में तैनात किया गया है। इससे यहां से गुजरने वाले सभी भारतीय जहाज सुरक्षित अपने देश लौट सकेंगे। इसके अलावा भारतीय नौसेना के टोही विमान भी आसमान से नजर बनाए हुए हैं ताकि भारतीय जहाज सुरक्षित वहां से निकल सकें।
webdunia
ईरान और अमेरिका के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव को देखते हुए भारतीय सेना ने यह कदम उठाया है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को ईरान ने एक अमेरिकी टोही विमान को मार गिराया था।

चि‍त्र सौजन्य: ट्विटर 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: हिन्दू योग को क्या स्वीकार कर पाए हैं इस्लामिक देश