Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कारगिल विजय दिवस की सालगिरह : मॉल में सजी सेना के शौर्य की झांकी (फोटो)

हमें फॉलो करें कारगिल विजय दिवस की सालगिरह : मॉल में सजी सेना के शौर्य की झांकी (फोटो)
, सोमवार, 22 जुलाई 2019 (10:14 IST)
कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) की 20वीं सालगिरह पर देश की जनता को सेना शौर्य और पराक्रम को दर्शाने के लिए भारतीय नौसेना ने मुंबई के फीनिक्स मॉल में पैवेलियन बनाया।
 
पैवेलियन में सेना के युद्धपोतों की कलात्मक झांकियां बनाई गईं। इस झांकी को एमओ (मुंबई) के तकनीकी कर्मचारियों द्वारा बनाया गया था।
webdunia
फीनिक्स मॉल, कुर्ला और हाई स्ट्रीट फीनिक्स मॉल, लोअर परेल में ये पांडाल बनाए गए थे जिनमें लड़ाकू विमानों के साथ ही कारगिल युद्ध में विजय दिलाने वाले नायकों के चित्र थे।
 
webdunia
लोगों ने इस पैवेलियन में सेना के हथियारों के साथ ही उनके पराक्रम को दर्शाते पारंपरिक सैंड आर्ट को भी देखा। अलग-अलग पैवेलियन में अलग-अलग झांकियां प्रदर्शित की गई थीं।
 
 
webdunia
लोअर परेल में विभिन्न पोस्टर और प्रेरक फिल्मों के माध्यम दर्शकों के सेना के कार्यों के बारे में दर्शाया गया था। दर्शकों के लिए कारगिल की पहाड़ी इलाक़े, मशीन गन मॉडल, मिसाइलों आदि के साथ फोटो लेने के लिए सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए थे। पैवेलियन में बंकर भी बनाए गए थे।
 
webdunia
सेना के बैंड ने देशभक्ति के धुनें सुनाकर दर्शकों को और रोमांचित कर दिया। भारतीय नौसेना के कर्मियों ने आने वाले लोगों को भारतीय नौसेना के विभिन्न पराक्रम से भरे मिशनों के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त भारतीय नौसेना के ब्रोशर और पोस्टर भी लोगों को दिए गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस का अध्यक्ष बनना चाहता है इंजीनियर, करेगा आवेदन