Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान में जबरन शादी की पीड़िता की देश वापसी का सुषमा ने किया स्वागत

हमें फॉलो करें पाकिस्तान में जबरन शादी की पीड़िता की देश वापसी का सुषमा ने किया स्वागत
, गुरुवार, 25 मई 2017 (12:48 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान में एक व्यक्ति से शादी करने को मजबूर की गई एक भारतीय महिला गुरुवार को अपने देश भारत लौटेगी। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने महिला की याचिका पर पुलिस को उसे सुरक्षित वाघा सीमा तक पहुंचाने का आदेश दिया था।
 
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उजमा को 'भारत की बेटी' बताते हुए उसकी घर वापसी का स्वागत किया। सुषमा ने ट्वीट किया, 'आपको जिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा, उसका मुझे दुख है।'
 
नई दिल्ली की रहने वाली उजमा इस माह की शुरुआत में पाकिस्तान गई थी। उसने ताहिर अली पर आरोप लगाया कि उसने तीन मई को पाकिस्तान में उसके साथ जबरन शादी की थी। उजमा ताहिर से मलेशिया में कई बार मिली थी और उससे प्रेम करती थी।
 
उजमा ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में 13 मई को याचिका दायर कर अनुरोध किया था कि उसे तत्काल घर लौटने की इजाजत दी जाए क्योंकि पहले विवाह से उसकी बेटी है जो भारत में है और थेलेसीमिया से पीड़ित है।
 
अदालत ने उजमा को उसके आव्रजन संबंधी दस्तावेज भी लौटा दिए जो उसके मुताबिक अली ने उससे ले लिए थे। अली ने अदालत के आदेश पर ये दस्तावेज जमा करवा दिए थे।
 
उजमा ने आरोप लगाया था कि ताहिर ने बंदूक की नोक पर उसे विवाह करने को मजबूर किया। उसके बाद से वह इस्लामाबाद में भारतीय मिशन में रह रही थी। (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त