Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इसरो करेगा 5 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण

हमें फॉलो करें इसरो करेगा 5 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण
, मंगलवार, 27 दिसंबर 2016 (22:41 IST)
बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अगले साल पांच संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा, ताकि देश में ट्रांसपोंडरों की बढ़ती मांग पूरी की जा सके।
इसरो के अध्यक्ष एएस किरण कुमार ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2017 काफी व्यस्त साल रहने वाला है। हर महीने कोई न कोई प्रक्षेपण है। अगले साल सबसे पहले संचार उपग्रह जीसैट 17 का नंबर होगा। इसमें 48 ट्रांसपोंडर होंगे। इसके बाद एक सार्क उपग्रह छोड़ा जाएगा जिसमें 12 ट्रांसपोंडर होंगे। 
 
कुमार ने कहा कि इसरो अगली पीढ़ी के संचार उपग्रह भी तैयार कर रहा है जिसमें बीमों की संख्या बढ़ाकर 32 की जाएगी। वर्ष 2016 में दो बार एक ही मिशन में एक से ज्यादा उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित करने के बाद जनवरी के अंत में एक बार फिर पीएसएलवी-सी37 मिशन में कार्टोसैट-2 के साथ अन्य छोटे उपग्रहों का प्रक्षेपण किया जाएगा। 
 
इस साल पीएसएलवी-सी34 मिशन में एक साथ 20 उपग्रह तथा पीएसएलवी-सी35 मिशन में एक साथ आठ उपग्रह छोड़े गए थे। इसरो अध्यक्ष ने कहा कि एक अच्छे साल (2016) के बाद अब इसरो 2017 में भी बेहतरीन साल की उम्मीद करता है। इस साल मुख्य जोर क्षमता विकास पर होगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आयकर विभाग को छापे में मिली 169 करोड़ की अघोषित आय