Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

झारखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत: सर्वेक्षण

हमें फॉलो करें झारखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत: सर्वेक्षण
, शनिवार, 22 नवंबर 2014 (08:51 IST)
नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा जबकि दो सर्वेक्षणों ने झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के सबसे बड़े दल के रूप में उभरने की संभावना व्यक्त की है।
एक हिंदी समाचार चैनल की ओर से जम्मू और कश्मीर में कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार राज्य में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा। इस सर्वेक्षण के अनुसार 87 सदस्यीय विधानसभा में पीडीपी 31-36 सीटें लेकर सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकती है जबकि भाजपा 23-28 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रह सकती है। सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस को 7-11 तथा कांग्रेस को 8-12 सीटें मिल सकती हैं।
 
इसी चैनल के सर्वेक्षण के अनुसार झारखंड में भाजपा 81 सदस्यीय विधानसभा में 42-46 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर सकती है। एक अन्य चैनल के सर्वेक्षण के अनुसार झारखंड में भाजपा और उसके सहयोगियों को 37 सीटें मिल सकती है जो पूर्ण बहुमत से कम सीटें है। इस सर्वेक्षण में शामिल लोगों में 80 फीसदी से ज्यादा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज को अच्छा बताया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi