पूर्व मंत्री और कांग्रेस की कद्दावर नेता जयंती नटराजन ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस छोड़ दी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव बिंदु-
*मैंने कुछ गलत किया हो तो फांसी दे दी जाए।
*कांग्रेस में लोकतंत्र की कमी।
*अभी किसी पार्टी में जाने की योजना नहीं है।
*नियमों के मुताबिक काम किया।
*मेरे लिए यह बहुत दु:खद दिन है।
* मेरी चार पीढ़ी कांग्रेस में थी।
*मेरा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का कोई इरादा नहीं था।
*यह हमारे लिए काफी तकलीफदेह है, क्योंकि हमारे खून में कांग्रेस है।
* मैं 30 साल से कांग्रेस में रही। मैं हमेशा राजीव, इंदिरा की नीतियों पर चली। इंदिरा, राजीव की नीति थी कि पर्यावरण की रक्षा हो।
*कांग्रेस अब वो नहीं रही जिसमें मैं रही।
*मैं मोदी की नीति पर हमले के पक्ष में थी।
* राहुल गांधी के ऑफिस से गलत जानकारी फैलाई। मेरे खिलाफ गलत प्रचार किया गया।
*सोनिया गांधी ने मुझे मीडिया में जाने से मना किया था।
*राहुल गांधी ने कई प्रोजेक्ट्स की मंजूरी रोकी थी।
*वेदांता प्रोजेक्ट को मैंने रोका।