Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जेट एयरवेज की लेटलतीफी फ्लाइट से यात्री हुए परेशान

हमें फॉलो करें जेट एयरवेज की लेटलतीफी फ्लाइट से यात्री हुए परेशान
, शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2014 (20:15 IST)
मुंबई। मुंबई से इंदौर जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट शुक्रवार शाम एक घंटे से भी ज्यादा समय होने के बावजूद मुंबई से उड़ान नहीं भर सकी और अंतत: 8.45 पर रवाना होकर 9.45 पर इंदौर पहुंची। इस लेटलतीफी की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंचने के कारण कई यात्रियों के महत्वपूर्ण कार्य भी छूट गए। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार जेट एयरवेज के विमान S24385 को अपने निर्धारित समय 6.35 पर मुंबई से उड़ान भरना थी और 7.40 बजे इंदौर पहुंचना था, लेकिन यह फ्लाइट  8.45 को रवाना होकर 9.45 पर इंदौर पहुंची। इसके बाद यह वापस 10.15 को मुंबई रवाना हुई जबकि इसे सही वक्त पर यानी 8.15 पर रवाना होना था। 
 
एक जानकारी के मुताबिक मुंबई में इस विमान को एक बार रनवे पर लाया भी गया था, लेकिन उसे वापस लौटा लिया गया। इस बारे में पायलट का कहना था कि कुछ औपचारिकताएं हम पूरी नहीं कर पाए हैं, इसलिए वापस लौट रहे हैं। 
 
दो यात्रियों को उतारा : इसी बीच विमान को पार्किंग में ले जाया गया साथ ही विमान से दो यात्रियों को नीचे उतारा गया। हालांकि इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है कि उन्हें क्यों उतारा गया। 
 
इस पूरे घटनाक्रम में यात्री बुरी तरह परेशान रहे और समय पर इंदौर न पहुंच पाए। यही हाल इंदौर से मुंबई जाने वाले यात्रियों का भी रहा और कई लोगों के जरूरी काम छूट गए। यह पहला अवसर नहीं जबकि जेट की फ्लाइट लेट हुई है। पिछले कई दिनों से इसका यही हाल है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi